धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: झरिया स्थित ऐतिहासिक राजा तालाब के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में रविवार को बनारस की तर्ज पर महाआरती, दीपोत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व मेयर संजीव सिंह की ओर से कराया जा रहा है। छठ और दीपावली के मौके पर इसे भव्य रूप देने की तैयारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार शाम 4 बजे से ही तालाब परिसर में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे बनारस के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य महाआरती शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मेयर और विधायक ने राजा तालाब में तैयारियों का लिया जायजाराजा तालाब में महाआरती और दीपोत्सव जीर्णोद्धार के तहत तालाब के जल की सफाई कराई गई है। पानी को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने के लिए एसट...