धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचित्ता के समीप शनिवार को एक हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला और बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार खरनी निवासी गणेश सिंह और उसका भाई छोटे सिंह तेतुलमारी की ओर से राजगंज आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही एक वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला के साथ-साथ बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वृद्धा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...