Dhanbad News: सड़क हादसे में भाजपा नेत्री व पति घायल
धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: भाजपा की स्थानीय नेत्री कंचन चौरसिया और उनके पति बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों पार्टी के सभी मंडलों की संयुक्त बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया गया कि बैठक समाप्त होने के बाद दोनों भटमुरना मोड़ से कतरास कॉलेज की ओर जा रहे थे। भटमुरना मोड़ के आगे अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.