Dhanbad News: सड़क हादसे में घायल रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जेसी मल्लिक रोड निवासी रेलकर्मी रंजीत कुमार मिश्रा (45 वर्ष) की गुरुवार को असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रंजीत बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मेयर संजीव सिंह ने उन्हें बुधवार शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: मिहिजाम में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.