धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: लोहापट्टी पंचायत के जमुनियांटांड़ बस्ती में रविवार को ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और नई सड़क बनाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुखिया छोटेलाल महतो ने कहा कि लोहापट्टी दुग्दा मुख्य मार्ग से जमुनियाटांड़ बस्ती तक पूर्व में पीसीसी पथ का निर्माण हुआ था। परंतु कुछ दबंग किस्म के लोगों ने सड़क पर ही घर बना दिया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी कठिनाई हो रही है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जमुनियाटांड़ बस्ती के ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालिन धरना देंगे। यह भी पढ़ें- Banka News: रघुचक गा...