Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: राजगंज। राजगंज-कतरास मार्ग पर धावाचिता पुल के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रखे सीमेंट के पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। घायलों में गल्ही कुल्ही निवासी उज्ज्वल दास, उनके साले अरुण ठाकुर (ढांगी) और साढू करण ठाकुर शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उज्ज्वल दास और करण ठाकुर का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि पैर में गंभीर चोट होने के कारण अरुण ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से धनबाद रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.