Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यवसायी का कोलकाता में निधन
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में 29 जुलाई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्टेशनरी दुकानदार जितेंद्र कुमार गुप्ता की मौत रविवार को कोलकाता में इलाज के दौरान हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही डिगवाडीह स्थित उनके आवास पर मातम पसर गया। जितेंद्र घर के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी गुड़िया देवी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 29 जुलाई की रात जितेंद्र कुमार गुप्ता अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल पाटलीपुत्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें कोलकाता के जगन्नाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.