Dhanbad News: सड़क दुघर्टना में जख्मी माले कार्यकर्ता की मौत
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना में मैथन निवासी घायल माले कार्यकर्ता वसीम उर्फ मोनू (25) की मौत इलाज के दौरान हो गई। विधायक अरूप चटर्जी बुधवार को शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। वसीम उर्फ मोनू के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। गौरतलब है कि मैथन जोड़ा मंदिर के समीप एनएच 19 पर सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मैथन एरिया तीन निवासी वसीम घायल हो गए थे। धनबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। शव मैथन एरिया तीन स्थित उनके आवास पर लाया गया। सांत्वना देने वालों में मुख्य रूप से चिन्नू घोष, पप्पू रहमान, बापी दत्त, खुर्शीद आलम, रवि केवट, राम प्रवेश सिंह, फहीम खान, फणी भूषण मंडल, मुन्ना जायसवाल, नंदू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.