Dhanbad News: सड़क किनारे झुका स्ट्रीट लाइट का पोल, हादसे की आशंका
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के छोटानागरी बस्ती के पास आठ लेन सड़क के डिवाइडर में लगा स्ट्रीट लाइट का पोल अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर सड़क की ओर झुक गया है। व्यस्त मार्ग पर पोल के झुके रहने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अधिवक्ता सह ग्रामीण बबलू महतो ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में काफी लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर अक्सर गोफ और दरारें पड़ने की घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से रात में आवागमन असुरक्षित हो गया है। सड़क की ओर झुका पोल भी दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में पहल कर क्षतिग्रस्त पोल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.