Dhanbad News: सड़क अतिक्रमण से झारखंड मैदान पंडाल पहुंचना होता है मुश्किल
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: पिछले एक दशक से झारखंड मैदान पूजा पंडाल धनबाद के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। झारखंड मैदान पूजा पंडाल में संकरा रास्ता सबसे बड़ी समस्या रहती है। जिस रास्ते से होकर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडाल तक पहुंचती है, वहां आधे से अधिक सड़क पर पूजा के दौरान अतिक्रमण रहता है। झारखंड मैदान पूजा पंडाल के समीप पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से लंबा जाम लगता है। सप्तमी से लेकर दशमी तक यहां वाहनों की लंबी कतार सड़क पर रेंगती हुई नजर आती है। पंडाल के पास सड़क संकरी होने की वजह से दो पहिया वाहन चालक भी परेशान होते हैं। हीरापुर हटिया और हरि मंदिर होकर लोग झारखंड मैदान पूजा पंडाल पहुंचते हैं। इस रास्ते से चार पहिया वाहन लेकर जाना मुश्किल भरा सफर होता है। लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.