धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरुनानक कॉलेज धनबाद बैंक मोड़ कैंपस में सत्र 2026-2030 चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम, पुस्तकालय सुविधाओं तथा विभिन्न एकेडमिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच तथा जिम्मेदारी की भावना के साथ कॉलेज जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। बैंक मोड़ कैंपस प्रोफेसर इंचार्ज डॉ वर्षा सिंह ने कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण तथा उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो. दलजीत सिंह, लाइब्रेरियन नुसरत परवीन, प्रो. पीयूष अग्रवाल, प्रो. दीपक कुमार (प्रोफेसर इंचार्ज, भूदा कैं...