Dhanbad News: संस्कृत पाठशाला में रथयात्रा पर विशेष पाठ
धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी रथयात्रा के मद्देनजर भगवान जगन्नाथ के श्लोकों का अध्ययन कराया गया। अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने बच्चों को संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण, वार्तालाप का अभ्यास कराया। कोलकाता की जसवंती डी. व्यास की ओर से प्रसाद बांटा गया। मौके पर सुखलाल वैद्य ने पर्यावरण की जानकारी दी। अगले सप्ताह बच्चे बोतलों और गमलों में मिट्टी भरकर लाएंगे, जिनमें औषधीय बीज बोए जाएंगे। मौके पर होमेष जोशी, सत्यदेव पांडे, हर्षिका, चेल्सी, माहिरा, अनन्या, प्राची, श्रुति, आयुषी, खुशी, छोटी, शालू, आराधना, तनुश्री, राजवीर, अभिषेक, आनंद, दिव्यांश, अर्णव, लवयांश, अंश, सुमित, वैभव, रितिक, अनिकेत, हर्ष, देवम और प्रथम उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.