धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी गणेश चतुर्थी को ध्यान में रख कर गणेशजी की वंदना कंठस्थ कराया गया। सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर से गा कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया । इसके अलावे संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण वार्तालाप गीत आदि पढ़ाया गया। संस्कृत में प्रशिक्षण देने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। स्व. अशोक सेठ के परिवार की ओर से बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वैद्य सुखलाल ने पर्यावरण पर चर्चा की। मौके पर अनन्या, आराध्या, प्राची, त्रिशा, सानवी, सुहानी, दीपिका, अनमोल, श्लोक, सत्या, सुमित, आर्यन, दिव्यांश, रौनक, इशांत, अनय, अनमोल, प्रभात, प्रथम, अर्णब, राजवीर, अभी, पूरब, शिवांश, लव्यांश, रितुराज, देवम, अर्...