धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड जन उत्सव-2026 जिला संचालन समिति के नेतृत्व में प्रेमचंद नगर के बीटी रणदीवे भवन में रविवार को विभिन्न जन संगठनों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामबालक ने की। प्रतिनिधियों ने झारखंड की संस्कृति, क्रांतिकारी संघर्ष की विरासत, सामूहिकता और प्रगतिशील लोक चेतना के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि शहीद बिरसा मुंडा की जयंती तक चित्रकला, लेखन, खेलकूद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के संचालन के लिए धनबाद अंचल के जन संगठनों का साझा मंच गठित किया गया, जिसमें हेमंत मिश्रा अंचल संयोजक और रामबालक उप संयोजक बनाए गए। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, मेघाहातुबुरू में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय इसके अल...