Dhanbad News: संत थॉमस स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: तिसरा पुलिस की ओर से मुकुंदा स्थित संत थॉमस डिलिजेंट पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मौके पर तिसरा थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय और घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बच्चों और शिक्षकों को बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आने वाले अनजान लिंक, लॉटरी के लालच और संदिग्ध संदेशों पर भूलकर भी क्लिक न करें। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। मौके पर विद्यालय के निदेशक दिलीप कुमार विश्वकर्मा, प्राचार्य विक्की विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, संतोष कुमार महतो, चंदन कुमार, अजय प्रमाणिक, पूनम सिंह, प्रिया कुमारी, सुप्रिया महतो, तमन्ना जेठिया, सोमा कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.