धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: मुकुंदा स्थित संत थॉमस डिलिजेंस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विक्की विश्वकर्मा, निदेशक दिलीप विश्वकर्मा और पत्रकार बसंत विश्वकर्मा की माता प्यारी देवी (92) का निधन बुधवार सुबह मुकुंदा स्थित आवास पर हो गया। अंतिम संस्कार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर किया गया, जहां छोटे पुत्र विक्की विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे सात पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो नेता युद्धेश्वर सिंह, प्रभु सिंह, पत्रकार सुधीर पांडेय, दीपक पांडेय, अशोक निषाद, आलोक मोदक, हीरालाल गोराई, सुदाम रजवार, विनय शर्मा, सुशील वर्मा, विजय सिंह, अजय सिंह, पीयूष, छोटु, देवाशीष बनर्जी, सोहन ठाकुर, पप्पू शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, विरेन्द्र विश्वकर्मा, आनन्द विश...