धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: लोदना अंबेडकर चौक स्थित सीपीआई(एम) कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को संविधान दिवस पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता नौशाद अंसारी ने की। सर्वप्रथम झरिया लोकल कमेटी सचिव भगवान दास सहित कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के रामवृक्ष धारी ने 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत संविधान को देश का गौरव बताया। प्रोफेसर नारायण चक्रवर्ती ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष व मूल तत्वों की रक्षा की बात कही। वहीं, शिव बालक पासवान ने एकजुट आंदोलन का आह्वान करते हुए छह दिसंबर को बाबा साहब की पुण्यतिथि व्यापक स्तर पर मनाने की अपील की। मौके पर शंकर पासवान, प्रजा पासवान, विनोद पासवान, विनोद धारी, भोला माली, हेमंत बावरी, सुमित कुमार, रवि कुमार, नंदलाल विश्वकर्मा, चंदन चौहान, संजय प...