धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। एक मामले की जांच की मॉनिटरिंग के सिलसिले में वे यहां थे। उन्होंने परिसदन में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी ने कहा कि संगठित अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अकेला कोई व्यक्ति काम नहीं करता। पूरी टीम के साथ पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुख्यात प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस समय-समय पर हमेशा कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई जरूरी : अरूप कानूनी प्रक्रिया जारी है। जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा। आईजी ने सांसद ढुलू महतो औ...