Dhanbad News: संगठनों को दिए गए सहकारिता प्रमाण पत्र
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद के सभागार में बुधवार को झारखंड स्वावलंबी सहकारी समिति की ओर से नई किरण एएलएफ एवं नई दिशा एएलएफ को निबंधन प्रमाण पत्र दिया गया। कहा गया कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण होगा। स्वरोजगार व आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे। समिति के सदस्यों से पारदर्शिता व सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष विजय यादव, ईओ प्रियंका कुमारी, मिशन प्रबंधक अरुण बड़ाईक, सामुदायिक संगठनकर्ता कौशिक मित्रा, सीआरपी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.