धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी... जैसे मधुर भजनों से शंभू धर्मशाला गुंजायमान रही। श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा स्थल पर वृज, वृंदावन, बरसाना और मथुरा जैसा भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा के दौरान कृष्ण-सुदामा चरित्र के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक प्रताप चंद्र गोस्वामी ने कहा कि भगवान ने मनुष्य को दो बहुमूल्य रत्न देकर धरती पर भेजा है, पहला श्वास और दूसरा समय। इन दोनों का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसकी कामना पूर्ण नहीं होती, वही विकारों से घिरता है। प्रभु कण-कण में विराजमान हैं, इसलिए उन पर विश्वास रखना चाहिए।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की कथा कथा में भगवान श्रीकृष्ण पर लगे मणि चोरी के कलंक का प्रसंग सुनाया गया। मणि की ...