धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: भागा मोड़ स्थित श्री नागदेवी देव स्थानम में आयोजित दो दिवसीय 34वां वार्षिक श्री नागपंचमी महोत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन ब्रह्ममुहूर्त में महामाई की मंगला आरती के बाद श्री नारायण स्वामी का पंचामृत व गंगाजल से महाअभिषेक किया गया। दोपहर में नौ कन्याओं का पूजन कर भोग लगाया गया। इसके बाद आचार्य पंडित अजय शर्मा के सान्निध्य में विशेष कालसर्प दोष निवारण महापूजन हुआ। शाम को आयोजित भजन संध्या में कोलकाता से आए गायक अजय शर्मा, पूजा ओझा और सुमन दुबे ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात छप्पन भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भागा श्री नागदेवी देव स्थानम में भजनों पर झूमे भक्त आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ...