Dhanbad News: श्रमिक चौक पर अव्यवस्था से बैंक मोड़ ओवरब्रिज तक जाम, ढाई घंटे रेंगते रहे वाहन
धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: शहर में शनिवार को एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब 10 बजे से श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक लंबा जाम लग गया, जिसका असर सीधे बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर देखने को मिला। ओवरब्रिज के एक लेन पर वाहन घंटों रेंगते रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सका। ढाई घंटे तक लगे जाम ने हजारों लोगों को परेशान किया। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को उठानी पड़ी। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। शनिवार होने के कारण शहर के कई निजी विद्यालयों में पेरेंट्स-टीचर बैठक थी। बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ स्कूलों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्रमिक चौक पर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.