धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: हीरापुर हरि मंदिर प्रांगण सोमवार को श्री श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर रहा। श्री श्याम प्रेमियों और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुआ भक्ति का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। श्याम भजनों की अमृतवर्षा पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा पंडाल श्याममय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे प्रसिद्ध पाठ वाचक विवेक अग्रवाल और कृष मित्तल के सानिध्य में श्री श्याम बाबा के अखंड पाठ से हुई। इस दौरान कोलकाता से आए कलाकारों ने बाबा की महिमा पर आधारित नाटिका का मंचन किया। श्री श्याम बाबा की जीवनी और उनके शीश दान की कथा के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शिशु रूप में विराजमान श्री श्याम प्रभु का फूलों से किया गया मनमोहक शृंगार आकर्षण का केंद्...