धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: शेख बिरादरी इस्लाहिया कमेटी की केंद्रीय कमेटी की बैठक रविवार को भिखराजपुर में केंद्रीय अध्यक्ष अमाल खान की अध्यक्षता में हुई। इसमें 19 गांवों के सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के विकास पर जोर दिया। कहा कि समाज के विकास के लिए सामान्य शिक्षा जरूरी है। आपस में भाइचारा बनाए रखने की बातें लोगों से कही। सामाजिक करीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान लोगों से किया। केंद्रीय उपाध्यक्ष मुस्ताक आलम, नजीर अहमद, हुसैन खान, मो नासिर, अकरामुल, मो अजीज, मो अख्तर, बिलाल शेख, मो दाउद, कारी नूर आलम, मो शहाबुद्दीन आदि मौके पर थे। संचालन मुस्ताक आलम ने किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: शादियों में फिजूलखर्ची, दिखावा, दहेज आदि से करें परहेज यह भी पढ़ें- Mirzapur News: साहू समाज की भारत यात्रा के स्वागत और प्र...