Dhanbad News: शिक्षकों के लिए दो दिन क्षतिपूर्ति अवकाश का आदेश जारी
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। डीईओ अभिषेक झा व डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने 20 व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन काम करनेवाले सरकारी शिक्षकों को दो दिन क्षतिपूर्ति अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया है। विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघों ने इससे संबंधित मांग उठाई थी। दोनों अधिकारी के संयुक्त आदेश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षक एक ही तिथि को सामूहिक रूप से अवकाश का उपभोग न करें ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.