धनबाद, नवम्बर 5 -- Dhanbad News: श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी, शालीमार की ओर से इस वर्ष 49वीं वर्षगांठ पर भव्य काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कमेटी के सदस्य दिन-रात पंडाल निर्माण और सजावट में जुटे हैं। इस वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए 60 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल का निर्माण प्रदीप डेकोरेटर के 40 कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के सचिव काजल राय ने बताया कि काली पूजा का शुभारंभ आठ नवंबर से होगा और 11 नवंबर तक छोटे मेले का आयोजन किया जाएगा। आकर्षक लाइटिंग, साउंड और मां काली की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कॉस्मोस क्लब काली पूजा पंडाल में दिखेगी कर्नाटक की लक्ष्मी रमण स्वामी मंदिर का प्रारूप पूजा के दौरान प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने बताया ...