धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद। शादी का वादा कर दो साल तक यौन शोषण करने और शादी के लिए दबाव बनाने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। भूली ओपी क्षेत्र की एक युवती ने इस संबंध में एसएसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में युवती ने पांडरपाला के न्यू इस्लामपुर निवासी सिराज पर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए उससे शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने करीब दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...