Dhanbad News: शहीद जवान के बीमार परिजनों की स्वास्थ्य जांच
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: जियलगोरा पुराना डाकघर के समीप रहने वाले भारतीय सेना के शहीद जवान शशिकांत पांडेय के परिजनों के बीमार होने की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर के चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी ने तत्काल एक मेडिकल टीम बुधवार को उनके घर भेजी। टीम में शामिल डॉ. दिलीप कुमार, वरुण कुमार और रोहित कुमार ने शहीद के परिवार के 6 सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के लिए सभी के रक्त के नमूने लिये गए। टीम ने घर के जलस्रोतों की जांच कर लार्वानाशी दवा का छिड़काव भी किया। चिकित्सकों ने परिजनों को आगाह किया कि मानसून में जलजमाव के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ता है। केंद्र द्वारा 1 जुलाई से लगातार एंटीलार्वा छिड़काव व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से पूरी बांह के कपड़े पहनने और जलजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.