धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद में हल्की बारिश के बाद होनेवाले जलजमाव से निपटने के लिए मेयर से लेकर निगम के अधिकारी तक सड़क पर उतरकर मशक्कत कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में हर बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या शहर में विकराल रूप ले रही है। इस समस्या से निपटने के लिए 2010 में सीवरेज ड्रेनेज योजना बनी थी। पिछले 15 वर्षों में इसके लिए सही ढंग से प्रशासनिक पहल नहीं होने की वजह से आजतक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। 2024 से इसपर काम शुरू हुआ है लेकिन जमीन की वजह से इसकी रफ्तार धीमी चल रही है। सीवरेज-ड्रेनेज योजना दो चरणों में पूरी होने वाली है। पहले चरण में 516 करोड़ की लागत से पांच जगहों पर एसटीपी बनाया जा रहा है। एसटीपी उन जगहों पर निर्माण किया जा रहा है, जहां शहर का गंदा पानी आकर दामोदर में गिरता है। अब दामोदर में गिरने से पहले इ...