Dhanbad News: शहर के 55 वार्डों में लगेगी तीन हजार स्ट्रीट लाइट
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर में अंधेरी सड़कों से बहुत जल्द राहत मिल सकती है। नगर निगम बोर्ड की मंजूरी के बाद धनबाद नगर निगम क्षेत्र में तीन हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया है। 55 वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने के बाद एक साल के अंदर इस काम को पूरा करना है। औसतन एक वार्ड में 50-55 लाइट लगाई जाएगी। शहर में स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर निगम बोर्ड में पार्षदों ने लगातार मुद्दा उठाया था। अब नगर आयुक्त आशीष गंगवार के निर्देश पर नई लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। नगर निगम के वार्ड नंबर 1-8 तक 600 लाइट, 9-19 तक 600 लाइट, 20-33 तक 600 लाइट, वार्ड 34-45 तक 600 लाइट और वार्ड नंबर 46-55 तक 600 लाइट लगाने की योजना बनाई गई है। 29 सितंबर तक टेंडर डालने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.