Dhanbad News: शहरपुरा शिव मंदिर में श्रीरामचरितमानस मास परायण का शुभारंभ
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: सिंदरी। शहरपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रावण मास के अवसर पर श्रीरामचरितमानस मास परायण का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 30 जुलाई की देर रात से प्रारंभ हुआ है, जो 28 अगस्त को पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगा। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे महीने प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का विधिवत पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजक दामोदर दूबे ने बताया कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शिव मंदिर में श्रीरामचरितमानस मास पाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.