धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: शिव मंदिर शहरपुरा में बुधवार को महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत, संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव के दौरान नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। महिला समिति की ओर से बताया गया कि सावन महोत्सव का उदेश्य महिलाओं को एकजुट करना भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा सावन की लोक परंपराओं को जीवित रखना है। मौके पर समिति की विद्या सिंह, सरिता कुमारी, पूनम देवी, आशा देवी, मंजू देवी, बिंदु देवी, बीना देवी, सुमन तिवारी, पूनम तिवारी व अन्य थी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन महोत्सव में 150 ...