Dhanbad News: शराब से दूर रहने के संकल्प के साथ छाता मेला संपन्न
धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: शराब से दूर रहने के संकल्प के साथ मैथन गोगना ग्राम के फुटबॉल मैदान में छाता मेला संपन्न हो गया। मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। मुख्य अतिथि एसडीपीओ लिलेश्वर महतो, झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, सामाजिक कार्यकर्ता पीएल मुर्मू सहित आदिवासी व संताल समाज से जुड़े बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने कहा कि शिक्षा ही आदिवासी समाज में समृद्धि लाएगी और इसे अपनाकर समाज अपने विकास को और तेज कर सकता है। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि संताल समाज अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोते हुए शिक्षा पर जोर दें। मौके पर मोतीलाल हेंब्रम, ध्रुव विजय किस्कू, सुकलाल मुर्मू, काजल बाउरी, हेमलाल टुडू, कृष्णा मरांडी, फनीभूषण मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.