Dhanbad News: शक्ति, बुद्धि और ओज लेकर हाथी पर आईं मां दुर्गा :
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शक्ति, बुद्धि और ओज लेकर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर भक्तों के बीच आ पहुंची हैं। मां के आगमन के साथ ही शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। रविवार को अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र और दुर्गोत्सव का शुभारंभ हुआ। देवी मंदिरों से लेकर घरों तक और पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और देवी गीतों के बीच मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की आवाजाही लगी रही। मां के जयकारों से देवालय गूंज उठे। खड़ेश्वरी मंदिर, शक्ति मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। घरों में भी श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.