Dhanbad News: शंकर मॉल में एक्सपायर खाद्य उत्पाद मिले, नोटिस
धनबाद, नवम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को हीरापुर स्थित शंकर मॉल और सरायढेला स्थित रिलायंस में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शंकर मॉल में एक्सपायर तिथि वाले खाद्य उत्पाद रखे मिले। विभाग ने उसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की चेतावनी दी। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्माण एवं समाप्ति तिथि और भंडारण की व्यवस्था की जांच की। इस क्रम में कुल छह नमूने संग्रहित किए गए। इनमें चार विधिक और दो सर्विलांस नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों की जांच कराई जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.