धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: ग्रामीण इलाकों में हाथियों के प्रवेश और उनके उत्पात से होनेवाले नुकसान को रोकने के लिए वन विभाग अब तकनीक और जनसहयोग का सहारा लेने की तैयारी कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके माध्यम से हाथियों के लोकेशन और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी तत्काल साझा की जाएगी, ताकि संभावित खतरे से निपटने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सके। इस व्यवस्था के तहत वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ेगा। किसी गांव या आसपास के क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रुप के सदस्य इसकी सूचना साझा करेंगे। इससे वन विभाग को हाथियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों के बारे में जल्द जानकारी मिल सकेगी। साथ ही आसपास के गा...