धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एग्यारकुण्ड में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक व्यवसायी के बंद घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने व्यवसायी अमित अग्रवाल के घर का मुख्य ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात और लगभग पांच लाख रुपये नकद चुरा लिए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय व्यवसायी अमित अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश कर अलमारी व तिजोरी में रखे नकदी समेत जेवरात समेटकर फरार हो गए। परिजनों के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना स...