धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्री नर्सरी, नर्सरी और एलकेजी के छोटे-छोटे बच्चों की ओर से येलो डे पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने पीले रंग के परिधानों में मनमोहक प्रस्तुति से अभिभावकों का दिल जीत लिया। नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री नर्सरी के शिक्षिकाओं सुमन प्रमाणिक, नेहा कुमारी, सुदीप्ता राय, सुदीप्ता गुप्ता, देबाद्रिता राय, शिल्पी केसरी, सुमन कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...