धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: पंचेत, प्रतिनिधि। पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता जागरुकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपप्राचार्य विक्रम प्रमाणिक के नेतृत्व में जीव विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैज्ञानिक तथ्यों पर मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उपप्राचार्य ने छात्राओं को झिझक छोड़कर माता-पिता से खुलकर बात करने की सलाह दी। रिंकू प्रियदर्शिनी, संजीदा परवीन, ममता पटनायक, दीपशिखा कुमारी के सहयोग से छात्राओं को जागरुक पर आत्मविश्वासी बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...