धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: गांधी जयंती पर लालबंगला स्थित न्यू बॉडी टेंपल जिम में शुक्रवार देर रात तक वेटलिफ्टिंग व फिटनेस प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी ताकत व फिटनेस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो के पुत्र निशांत राज व धनबाद सांसद ढुलू महतो के पुत्र प्रशांत राज शामिल हुए। दोनों ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बेंच प्रेस में सागर सिंह ने 105 किलो भार उठाकर, डेडलिफ्ट में रौशन ने 160 किलो भार उठाकर तथा पुशअप में राजेश आरपीएफ ने 67 पुशअप कर स्वर्ण पदक जीता। निर्णायक की भूमिका धनेश्वर राय, दीपक दास उर्फ कल्लू व गुड्डू ने निभाई। आयोजन में जिम संचालक रमेश महतो, गुलाम मुस्तफा उर्फ मुन्ना, रौशन जमील, मंटु, सुभाष यादव, धर्मेंद्र सिंह,...