धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ में शनिवार की रात चोरों ने एक गहने के दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने ज्वेलरी दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। ज्वेलरी शॉप सोनू कुमार सोनी की है। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी आभूषण की दुकान है। उन्होंने मौके पर पहुंची धनसार पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे और शटर उठाया तो देखा कर कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Balia News: ताला तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी काउंटर से कीमती गहने गायब थे। चोर दुकान के पिछले हिस्से का वेंटिलेटर तोड़ा अंदर दाखिल हुए था। सोनू ने बताया कि चोरों ने न सिर्फ नए आभूषणों पर हाथ स...