Dhanbad News: वृद्ध का कार्ड फंसाकर साइबर अपराधी ने उड़ाए 50 हजार
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। रानी रोड भूदा स्थित एसबीआई एटीएम में एक वृद्ध को झांसा देकर साइबर अपराधी ने उनके खाते से 50 हजार रुपए की निकासी कर ली। महावीर नगर निवासी पीड़ित गुप्तेश्वर राम के पुत्र जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में धनसार में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता तीन सितंबर को दोपहर रानी रोड स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया। कार्ड न निकलने पर जब वे परेशान थे, तभी वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मदद का झांसा दिया। फर्जी ब्रांच मैनेजर का नंबर देकर उन्हें गुमराह किया गया। गुप्तेश्वर बहकावे में आ गए। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उन्हें जो-जो करने को कहा वे करते गए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी वहां से भाग गया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.