Dhanbad News: वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध लिया संरक्षण का संकल्प
धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर संकल्प एजुकेशन, अंगारपथरा में जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। संकल्प एजुकेशन परिवार की महिलाओं व बेटियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। फाउंडेशन की ओर से उपहार स्वरूप ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की गईं। प्रबंध निदेशिका मनोरमा देवी ने कहा कि वृक्ष हमारी रक्षा करते हैं, इसलिए इनकी रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। जन्म से मरण तक वृक्ष ऑक्सीजन, फल-फूल और छाया के रूप में मानव जीवन पर उपकार करते हैं। मौके पर फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो, संस्थापक रवि कुमार निषाद, रंजीत कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय बांका की स्वास्थ्य पदाधिकारी रूपा महतो, कृषि वैज्ञानिक नेहाश्री आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaf...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.