धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद कैंपस गेट के पास सोमवार को आजसू छात्र संघ ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्र पीएचडी इंट्रेंस जल्द कराने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और सेमेस्टर परीक्षा में हार्ड कॉपी एडमिट कार्ड जारी करने की मांग कर रहे हैं। देर शाम विश्वविद्यालय के अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे। छात्रों के साथ वार्ता विफल रही। इस कारण भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई। भूख हड़ताल में प्रदेश महासचिव विशाल महतो, जिला संयोजक विक्की कुमार, रौनक कुमार और छात्र नेता मलय कुमार रवानी शामिल हैं। विशाल महतो ने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। सीनेट बैठक और दीक्षांत समारोह से संबंधित आवेदनों पर भी कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आंदोलन करना पड़ रहा है। मौके पर...