धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: झमाडा जल संयंत्र केंद्र के 12 एमजीडी प्लांट में क्लेरिफायर की सफाई का काम स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण बंद करना पड़ा। दीपावली व छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान झरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति किए जाने से लोगों में केंद्र के रवैये के प्रति काफी आक्रोश था। जनता की नाराजगी और लगातार बढ़ते दबाव के बाद प्रबंधन को सफाई कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि, केंद्र के कर्मियों के अनुसार क्लेरिफायर की सफाई का मात्र दो प्रतिशत काम ही शेष रह गया था। उनका दावा है कि शेष गंदगी पानी के साथ स्वतः बाहर निकल जाएगी। वहीं, क्लेरिफायर का मोटर भी खराब है, जिसकी मरम्मत कुछ दिनों बाद कराई जाएगी। फिलहाल जल संयंत्र केंद्र से सभी क्षेत्रों में दोबारा जलापूर्ति शुरू कर दी गई है, जिससे झरिया एवं आसपास के ल...