धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: विधायक शत्रुघ्न महतो ने मंगलवार को दशमी के अवसर पर तेतुलमारी स्टेशन रोड स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव और निचितपुर टाउनशिप सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। दोनों समितियों ने विधायक और सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान को चुनरी ओढ़ाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की। मौके पर मुखिया अशोक ठाकुर, पप्पू सिंह, शुभ्रता दास, लक्ष्मण सिंह, शिवम चौधरी, राहुल दास, सोनू कुमार, भोलू हाजरा, लक्ष्मण पासवान, पूर्व मुखिया मो. आजाद और श्याम पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: सांसद ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए माँ दुर्गा के दर्शन यह भी पढ़ें- Purnia...