Dhanbad News: विधायक ने सेविका-सहायिकाओं को किया सम्मानित
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के गौरवशाली कार्यकाल को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को आंगन उत्सव का आयोजन किया गया। धनबाद महानगर के बरटांड़ मंडल अंतर्गत बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनबाड़ी सह प्री-नर्सरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका बहनों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सेविका-सहायिका बहनें सेवा, समर्पण और मातृत्व की प्रतिमूर्ति हैं। उनके निस्वार्थ सेवा-भाव और मातृवत स्नेह के प्रति उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पोषण सामग्री का भी वितरण किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अशोक पाल, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुलास दास सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.