धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद और बोकारो को जोड़ने वाले केंदुआ-राजपूत बस्ती मुख्य मार्ग की जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सड़क निर्माण/मरम्मत कार्य में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। विधायक ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम लोगों, स्कूली बच्चों, राहगीरों, स्थानीय व्यवसायियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में आंदोलन और जनदबाव के बाद सड़क की खुदाई कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया था, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा सहित कई महत्वपूर्ण पर्व सामने हैं। ऐसे समय में सड़क का चालू नहीं होना ठीक नहीं है। बीसीसीएल प्रबंधन को...