Dhanbad News: विधायक ने विद्यालय भवन का किया शिलान्यास
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को नावाडीह पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोवाडीह एवं टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर गर्ल्स में विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। भवन निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक ने कहा कि नया विद्यालय भवन बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। धनबाद के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उनके आसपास ही उपलब्ध हो इस दिशा में प्रयासरत हैं। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधारभूत संरचना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती है। यह भी पढ़ें- Jamui News: अधर में लटका है राजकीय 2 कन्या उच्च विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.