धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: बस्ताकोला पेट्रोल पंप बस्ती निवासी उमेश यादव की बीते 21 जून को गोंदूडीह के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक प्रकट किया और हरसंभव सहयोग व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। इधर, हत्याकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित यादव चेतना मंच ने मृतक के घर पर श्रद्धांजलि सभा की। इसमें संयुक्त मोर्चा के कमेटी सदस्यों सहित एससी-एसटी मोर्चा की जिला अध्यक्ष ललिता देवी, पारस यादव, अशोक चंद्रवंशी, सुनील यादव, जयप्रकाश यादव, मुमताज कुरैशी, विनोद कुमार और र...